By: एजेंसी | Updated at : 26 Jul 2018 04:02 PM (IST)
नोएडा: अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि वह फिल्मों में दिखाई जाने वाली उनकी छवि से बिल्कुल अलग हैं. दत्त बॉलीवुड फिल्मों में गैंगस्टर की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय हैं. अपनी आगामी फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर 3' के प्रचार के दौरान बुधवार को संजय ने फिल्म और उसमें अपने किरदार के बारे में बात की, जिसमें वह एक गैंगस्टर का ही किरदार निभा रहे हैं.
यह पूछे जाने पर कि क्या निर्देशक ने उनकी गैंगस्टर की छवि के कारण किरदार को निभाने के तरीके के बारे में सब कुछ उन्हीं पर छोड़ दिया था, इस पर संजय कहा, "नहीं, जो भी तिग्मांशु (निर्देशक तिग्मांशु धूलिया) बताते थे, मुझे उसका पालन करना पड़ता था. और, फिल्मों में अपनी छवि के बारे में बात करूं तो मैं वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं हूं, मैं एक अलग व्यक्ति हूं."
अपनी नई फिल्म के बारे में संजय ने कहा, "मैंने कभी ऐसा चरित्र नहीं निभाया है. यह फिल्म 'वास्तव' या 'कांटे' फिल्म में मेरे किरदार से अलग है. यह गैंगस्टर एक शिक्षित व्यक्ति है जो अपने परिवार से बहुत दूर रहता है और अपने जीवन में प्यार चाहता है."
फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है.
Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ के हुई पार
'नई नवेली' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं 'डायन भाभी'
'अच्छा नहीं कह सकते, तो कुछ न बोले', गोविंदा- रानी स्वर्णकार के अफेयर क अफवाहों पर बोलीं कुब्रा सैत
KBC 18 की शूटिंग के दौरान फिसल गए थे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी थी चोट
पूजा भट्ट संग मारपीट के आरोपों पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- प्रोपेगेंडा और बदनामी थी
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले